पर्यावरण संरक्षण से संबंधित मुख्य व्यक्ति | Environmental Studies
पर्यावरण संरक्षण से संबंधित मुख्य व्यक्ति
- संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण एवं विकास विश्व आयोग ने कुछ विशेष क्षेत्र के लिए प्रमुख विशेषज्ञों के सलाहकार मण्डलों का गठन किया था। अन्न सुरक्षा के सलाहकार मण्डल के अध्यक्ष - डाॅ0 एम0एस0 स्वामीनाथन (भारत)।
- विश्व प्रसिद्ध भारतीय पक्षी विज्ञानी का नाम बताइये जिसे 'भारत का पक्षी मानव' भी कहा जाता है- डाॅ0 सलीम अली।
- रीओ-डी-जैनरो (ब्राजील) में 1992 में आयोजित ‘पृथ्वी शिखर सम्मेलन‘ में भारतीय दल का नेतृत्व किसने किया था - कमलनाथ।
- 'मनुष्य जीवाश्म ईंधन को जलाकर पृथ्वी के जलवायु को बदल सकते हैं।' विश्व में यह चेतावनी किसने दी थी - जी.एस. केलेण्डर।
- 'वायु मण्डल की गैसें प्रकाश किरणों को समाहित कर गर्मी उत्पन्न करती हैं।' यह तथ्य किसने बताया था - जोसेफ फोरियर।
- उस भारतीय वैज्ञानिक का नाम बताइये, जिसे अन्तर्राष्ट्रीय आणविक ऊर्जा अभिकरण के निदेशक मण्डल का अध्यक्ष चुना गया था - डाॅ0 आर. चिदम्बरम्।
- उत्तराखण्ड (भारत) की पहाड़ियों के ‘चिपको आंदोलन‘ के पीछे, जिसने विकास के लिए जंगल और वृक्षों के संरक्षण के महत्व के प्रति देशभर में जागृति फैलाई, कौन था - बाबा आमटे।
- उत्तराखण्ड (भारत) के गढ़वाल क्षेत्र में 'विष्णु प्रयाग पनबिजली योजना' के विरुद्ध आंदोलन का नेतृत्व किसने किया था - चण्डी प्रसाद भट्ट।
- हिमालय क्षेत्र के लोगों में जीवित रहने के लिए मनोबल बढ़ाने को मई , 1981 से फरवरी, 1983 तक में 4870 किमी0 की लंबी पद यात्रा किसने की थी - सुंदरलाल बहुगुणा।
- राजस्थान के उस बहुव्यक्तित्व वाले पत्रकार को बताइये जो बीकानेर के भीनासर क्षेत्र से खेजड़ी वृक्षों को बचाने के लिए समाज और सरकार के विरुद्ध अपनी आवाज उठा रहा है - शुभू पटवा।
- उस पर्यावरणविद् का नाम बताइये, जिसने तरुण भारत संघ के नाम पर भारत के उच्चतम न्यायालय से अलवर (राजस्थान ) के सरिस्का वन क्षेत्र में खनन कार्य रुकवाने का महान कार्य किया - राजेन्द्र सिंह।
- भारत में पर्यावरणीय न्यायालय स्थापित करने की आवश्यकता का सुझाव सर्वप्रथम किसने दिया था - जस्टिस पी.एन. भगवती, राजस्थान।
- भारत के उच्चतम न्यायालय के उस न्यायाधीश का नाम बताइये, जिसने सबसे पहले ‘जनहितवाद‘ के तहत एक पर्यावरणीय विकृति के केस ‘म्यूनिसिपल कौंसिल रतलाम विरुद्ध श्री विरधीचन्द‘ में वादी के पक्ष में निर्णय दिया था - जस्टिस कृष्णा अय्यर।
- भारत में केन्द्र तथा राज्य दोनों स्तर पर स्वतन्त्र रुप से पर्यावरण विभाग स्थापित करने की अभिशंसा करने वाली समिति के अध्यक्ष का नाम बताइये - एन. डी. तिवारी।
- किस भारतीय वैज्ञानिक ने जैविक विविधता संरक्षण के लिए प्रशंसनीय कार्य हेतु राष्ट्रसंघ पर्यावरण कार्यक्रम का ‘संस्कावा पर्यावरण पुरस्कार‘ प्राप्त किया है - डाॅ0 एम0एस0 स्वामीनाथन।
- उस प्रोड्यूसर का नाम बताइये, जिसने टाटा ऊर्जा शोध संस्थान की सहायता से ‘ग्लोबल वार्मिंग‘ फिल्म बनाई - सागरी छाबड़ा।
- दक्षिण भारत में प्रसिद्ध ‘अपीको आंदोलन‘ किसने प्रारंभ किया और प्रचारित भी किया था - पाण्डुरंग हेगड़े।
- किस प्रधानमंत्रित्वकाल में भारत में ‘बाघ परियोजना स्कीम‘ शुरु हुई थी - स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी।
- भारत में ‘प्रोजेक्ट टाइगर‘ की स्थापना का श्रेय किस वन अधिकारी को जाता है - पद्मश्री कैलाश सांखला - राजस्थान।
- ‘पृथ्वी सुरक्षाकोष‘ बनाने का प्रस्ताव किसने दिया था - स्व. राजीव गांधी।
- भारत के इतिहास में उस शासक का नाम बताइये, जिसने सर्वप्रथम वन्यजीव संरक्षण को आवश्यक महत्व दिया था - सम्राट अशोक।
- ‘पृथ्वी दिवस आयोजन‘ के प्रमुख प्रणेता कौन थे - सीनेटर गेलार्ड नेल्सन।
- 1972 में स्टाॅकहोम (स्वीडन) में राष्ट्रसंघ द्वारा ‘मानव पर्यावरण‘ पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेंस में भारत का प्रतिनिधित्व किसने किया था - स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी।
- भारत में ‘वृक्षों का आदमी‘ किसे कहा जाता है - सुंदरलाल बहुगुणा।
- ‘पारिस्थितिकी विकास‘ नाम किसने दिया - मौरिस स्ट्रोंग।
- जल प्रदूषण की समस्या को पहचानने वाला सर्वप्रथम व्यक्ति कौन था - हिपोक्रेटस।
- पर्यावरण के इतिहास में शब्द ‘इकोलोजी‘ का प्रयोग सर्वप्रथम किसने किया माना जाता है - अरनेस्ट हैकेल - जर्मन विज्ञान वेत्ता - 1869 में।
- तेजाबी वर्षा की पहचान करने तथा उसके कारणों की जानकारी करने का श्रेय किस वैज्ञानिक को जाता है -आर.ए. स्मिथ।
- पर्यावरण एवं विकास विश्व आयोग में एक भारतीय को भी सम्मानीय सदस्य के रुप में सम्मिलित किया गया था। वक कौन थे - नगेन्द्र सिंह।
- भारतीय वन्यजीव बोर्ड के अध्यक्ष कौन होते हैं - पदेन भारत के प्रधानमंत्री।
- विश्व की यात्रा करने वाले प्रथम व्यक्ति का नाम बताइये - सर फ्रांसिस ड्रेक, अंग्रेज यात्री।
- दक्षिणी ध्रुव के अन्टार्टिका महाद्वीप पर सर्वप्रथम पहुंचने वाले खोजी का नाम बताइये - रोआल्ड एमन्डसन - 14 दिसम्बर, 1911।
- संयुक्त राष्ट्र द्वारा बनाये गये ‘पर्यावरण एवं विकास विश्व आयोग‘ का अध्यक्ष कौन था - श्रीमती जी.एच. ब्रटलैण्ड, नार्वे।
Labels: पर्यावरण अध्ययन


<< Home