Thursday, October 29, 2020

पर्यावरण से आशय | Paryavaran Se Kya Aashay hai

 पर्यावरण से आशय

पर्यावरण से आशय | Paryavaran Se Kya Aashay hai

 पर्यावरण से आशय


    पर्यावरण से तात्पर्य एक ऐसे आवरण से है जिसके द्वारा सम्पूर्ण ब्रहाण्ड और जीव जगत घिरा हुआ है। पर्यावरणका शाब्दिक अर्थ होता है, हमारे चारों ओर का छाया या आवरण (परि + आवरण = पर्यावरण)

     हमारे इस छाया या आवरण से तात्पर्य वायुमंडल, जलमंडल एवं जीवमंडल के बीच एक ऐसा प्राकृतिक संतुलन जिससे पृथ्वी पर जीवन के लिए अनुकूलतम दशाएं उपलब्ध हो सके। इस प्रकार से स्पष्ट है कि पर्यावरण किसी एक घटक का नाम नहीं होकर अनेक घटकों का एकीकृत नाम है जो सम्पूर्ण जीव जगत को नियंत्रित करते है और एक दूसरे से अन्तर्सम्बन्धित हैं।

Labels: