मन जिसका पावन होता है। सबका मन-भावन होता है। Maa... Hindi Kavita
मां
मन जिसका पावन होता है।
सबका मन-भावन होता है।
दे शिशु को ममता की छाया,
यों मां का दामन होता है।
मां का मन तो स्वयं यशोदा,
जीवन वृन्दावन होता है।
दे मां को जो दुःख हरदम वह राम नहीं रावण होता है।
जो देता है मां को सुख उसके हिस्से में सावन होता है।
Labels: कविता


<< Home