वैयक्तिक भिन्नता
वैयक्तिक भिन्नता
प्रकृति का नियम है कि सम्पूर्ण संसार में कोई भी दो व्यक्ति पूर्णतया एक जैसे नहीं हो सकते। उनमें कुछ न कुछ भिन्नता अवश्य होगी।
![]() |
वैयक्तिक भिन्नता |
- "व्यक्तिगत विभिन्नताओं से हमारा तात्पर्य व्यक्तित्व के उन सभी पहलुओं से है, जिसका माप किया जा सकता है, कथन है" -स्किनर
- "शरीर के आकार और स्वरुप, शारीरिक कार्योें संबंधी क्षमताओं, बुद्धि, उपलब्धि, ज्ञान, रुचियों, अभिवृत्तियों और व्यक्तित्व के लक्षणों में माप की जा सकने वाली विभिन्नताओं की उपस्थिति सिद्ध हो चुकी है।" - टाॅयलर
- "कोई व्यक्ति अपने समूह के सदस्यों के शारीरिक तथा मानसिक गुणों के औसत से जितनी भिन्नता रखता है, उसे वैयक्तिक भिन्नता कहते हैं , कथन है "- जेम्स ड्रेवर
व्यक्तिगत विभिन्नताओं के प्रकार
- बुद्धि स्तर पर आधारित विभिन्नता
- शारीरिक विकास में विभिन्नता
- उपलब्धि में भिन्नता
- अभिवृत्ति में विभिन्नता
- व्यक्तित्व विभिन्नता
- गत्यात्मक योग्यताओं में विभिन्नता
- लिंग विभिन्नता
- जाति या राष्ट्र संबंधी विभिन्नता
- सामाजिक विभिन्नता
- संवेगात्मक विभिन्नता
- विशिष्ट योग्यताओं में विभिन्नता
वैयक्तिक भिन्नताओं के क्षेत्र
शारीरिक क्षेत्र-
- शारीरिक भिन्नता
- गत्यात्मक योग्यता भिन्नता
मानसिक क्षेत्र-
- बुद्धि भिन्नता
- उपलब्धि भिन्नता
- अभिक्षमता भिन्नता
- विशिष्ट योग्यता भिन्नता
संवेगात्मक क्षेत्र-
- संवेगात्मक भिन्नता
- रुचियों में भिन्नता
- अभिवृत्तियों में भिन्नता
सामाजिक क्षेत्र-
- सामाजिक एवं सांस्कृतिक भिन्नता
- आदर्शों, मूल्यों एवं नैतिकता में भिन्नता
- जातीय तथा राष्ट्रीय भिन्नता
- आत्मधारणाओं में भिन्नता
वैयक्तिक विभिन्नताओं का शिक्षा में प्रभाव तथा महत्व
- छात्रों का वर्गीकरण करने में
- व्यक्तिगत शिक्षण में
- शिक्षण विधि में
- बालकों की रुचि में
- कक्षा के आकार में
- पाठ्यक्रम का विभिन्नीकरण में
- बालकों को गृह कार्य वितरण में
- बालकों के रुचियों का विकास करने में
- लिंग भेद के अनुसार शिक्षा के स्वरुप निर्धारण में।
- व्यक्तिगत विभिन्नता के प्रमुख कारण हैं - वंशानुक्रम, वातावरण, जाति-प्रजाति व देश, आयु व बुद्धि आदि।
- व्यक्तिगत विभिन्नताओं पर आधारित शिक्षण प्रविधि है - प्रोजेक्ट प्रणाली, डाल्टन प्रणाली
- प्रोजेक्ट प्रणाली के जन्मदाता है - किलपैट्रिक
- डाल्टन प्रणाली के जन्मदाता है - मिस हेलेन पार्कहस्र्ट
- किण्डन गार्टन प्रणाली के जन्मदाता है - फ्रोबेल
- किण्डन गार्टन प्रणाली की शिक्षा दी जाती है - खेल द्वारा
Labels: Bal Manovigyan


<< Home